मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने एमआईटी परिसर से हटाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोस्टन अमेरिका में शुक्रवार तड़के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ

टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में फलस्तीन समर्थक तंबू को पुलिस ने हटा दिया और

फिलाडेल्फिया में पेन्नसीलवेनिया विश्वविद्यालय के परिसर से

प्रदर्शनकारियों को बाहर कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई से कुछ ही घंटे

पहले एरीजोना विश्वविद्यालय में एक तंबू को हटा दिया और प्रदर्शनकारियों पर

आंसू गैस के गोले छोड़े।

एमआईटी परिसर में पुलिस सुबह चार

बजे पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए 15 मिनट का समय

दिया। विश्वविद्यालय की अध्यक्ष ने कहा कि वहां से नहीं जाने वाले 10

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, परिसर के बाहर एकत्र हुई

भीड़ ने नारेबाजी की लेकिन उसे सुबह छह बजे तक तितर-बितर कर दिया गया।

टक्सन में, एरीजोना विश्वविद्यालय कैम्पस पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर

बृहस्पतिवार रात आंसू गैस के गोले छोड़े।

फिलाडेल्फिया में

शुक्रवार तड़के, पुलिस ने पेन्नसीलवेनिया विश्वविद्यालय परिसर में दो हफ्ते

से अधिक समय से डेरा डाले लोगों को हिरासत में ले लिया। करीब तीन हफ्ते

पहले न्यूयॉर्क शहर के कोलंबिया विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ

था। तब से यह देशभर में कॉलेज परिसरों में फैल गया। फलस्तीन के समर्थन में

प्रदर्शन करने को लेकर 2,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एमआईटी अध्यक्ष सैली कोर्नब्लथ ने शुक्रवार की गिरफ्तारियों पर एक पत्र में

लिखा कि उनकी यह जिम्मेदारी है कि परिसर सुरक्षित रहे और हर कोई अपने

विचार प्रकट करने के लिए स्वतंत्र महसूस करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें