मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर कोरिया की मिसाइल पर अमेरिका का बड़ा बयान, सहयोगियों की सुरक्षा रहेगी सुनिश्चित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर कोरिया की मिसाइल पर अमेरिका का बड़ा बयान, सहयोगियों की सुरक्षा रहेगी सुनिश्चित

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में अपने सहयोगी देशों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा क‍ि उसे उत्तर कोरिया की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की जानकारी है। उत्तर कोरिया की ओर से पूर्वी सागर की ओर एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी पैसिफिक कमांड ने यह बयान जारी किया।

यह प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाले बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास से पहले हुआ है, जिसे उत्तर कोरिया लंबे समय से संभावित आक्रमण की तैयारी बताता रहा है।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, कमांड ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, "हमें मिसाइल प्रक्षेपण की जानकारी है और हम अपने सहयोगियों तथा भागीदार देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं।"

बयान में कहा गया, "मौजूदा आकलन के आधार पर यह घटना अमेरिकी कर्मियों, अमेरिकी क्षेत्र या हमारे सहयोगी देशों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। अमेरिका अपने देश और क्षेत्र में अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उत्तर कोरिया ने इससे पहले 25 जून को एक सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल, नए मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर और अन्य हथियारों का परीक्षण किया था।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के अनुसार, मिसाइल को उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान क्षेत्र से शाम करीब 5 बजे दागा गया। हालांकि, मिसाइल के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

जेसीएस ने कहा, "संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों पर नजर रखने और निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ हमारी सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

हम अमेरिका और जापान के साथ संबंधित जानकारी भी लगातार साझा कर रहे हैं।"

जेसीएस ने बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका मिलकर दागी गई मिसाइल की तकनीकी विशेषताओं का विश्लेषण कर रहे हैं। दोनों देशों ने प्रक्षेपण की शुरुआती तैयारी के चरण से ही उत्तर कोरिया की गतिविधियों का पता लगाकर जानकारी साझा की थी।

गुरुवार का यह प्रक्षेपण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'उल्ची फ्रीडम शील्ड' से पहले हुआ है, जो इस महीने के अंत में आयोजित होने की संभावना है।

इस घटना के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग ने तुरंत एक बैठक बुलाई। इसमें रक्षा मंत्रालय और जेसीएस के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों को सतर्क रहने, उचित जवाबी तैयारी बनाए रखने और इस प्रक्षेपण का दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रपति कार्यालय ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताते हुए इसे एक उकसावे वाली कार्रवाई कहा और इसे तुरंत रोकने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें