मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा : अरुण साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा : अरुण साव

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा है कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा। उन्होंने जानकारी दी है कि 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। बोर्ड परीक्षा मार्च में शुरू हो रही है। निश्चित रूप से परीक्षाओं से पहले हम चुनाव करा लेंगे, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था। जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है, नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है ।मंत्री अरुण साव ने बताया कि जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी, चुनाव आयोग को उसको सूचना भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि हमने नई व्यवस्था की है।कई नियमों में परिवर्तन किया गया है, कानून में परिवर्तन कर हमने व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि हर तीन महीने में मतदाता सूची बनाने का निर्णय लिया है, जिससे छूटे हुए नाम को जोड़ा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें