मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:10 · नई दिल्ली संस्करण

यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित किया

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गुरुवार को संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस)-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।यूपीएससी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 की लिखित परीक्षा (भाग-I) तथा उसके बाद सितम्बर से नवम्बर, 2024 तक आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण (भाग-II) के परिणाम के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।श्रेणी-1 के लिए कुल 165 उम्मीदवारों को तथा श्रेणी-II के लिए 600 उम्मीदवारों को अनुशंसित किया गया है। इसके अलावा 304 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है।संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।उपर्युक्त पदों पर नियुक्तियां उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएंगी तथा उम्मीदवारों द्वारा सभी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने तथा सभी पूर्व-नियुक्ति औपचारिकताओं और सत्यापनों को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के बाद होंगी। पदों पर उम्मीदवारों का आवंटन उनके द्वारा प्राप्त रैंक तथा उनके द्वारा व्यक्त की गई वरीयता के अनुसार किया जाएगा।परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक आयोग ऐसे उम्मीदवारों से अपेक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता।संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के पास एक 'सुविधा काउंटर' है। उम्मीदवार इस परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी व स्पष्टीकरण कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271 और 011-23381125 पर प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर मार्कशीट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें