मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

आधार कार्ड सुधार के नाम पर 3 हजार रुपये मांगने पर हंगामा,अधिकारी से शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आधार कार्ड सुधार के नाम पर 3 हजार रुपये मांगने पर हंगामा,अधिकारी से शिकायत

नवादा: जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के कार्यालय में आधार कार्ड सुधार के नाम पर तीन-तीन हजार रिश्वत मांगने पर सोमवार को नागरिकों ने हंगामा किया ।

चितरकोली गांव निवासी शामली कुमारी सिंह ने आधार कार्ड में सुधार कराने के नाम पर 3 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए रजौली प्रखंड पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। रिस्वत खोरी के विरुद्ध नागरिकों ने हंगामा भी किया ।मामले को लेकर प्रखंड प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को शामली कुमारी सिंह ने बताया है कि आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए वह संबंधित केंद्र पर गई थीं। आरोप है कि वहां आधार कार्ड में संशोधन करने के एवज में उनसे 3 हजार रुपये की मांग की गई। ऐसा कई लोगों से किया गया। महिला का कहना है कि निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक राशि मांगे जाने पर उन्होंने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत प्रखंड प्रशासन से की।

शिकायतकर्ता ने आवेदन में कहा है कि आधार कार्ड आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, पहचान सत्यापन सहित कई आवश्यक कार्यों में किया जाता है। ऐसे में आधार सुधार के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग करना नियमों के विरुद्ध है और इससे आम लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रजौली प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सभी संबंधित पक्षों से जानकारी ली जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

इधर, शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में आधार कार्ड से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और निर्धारित शुल्क के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें