मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में रांची में फिर हंगामा, सड़क पर उतरे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में रांची में फिर हंगामा, सड़क पर उतरे लोग

रांची। रांची में एचईसी बाईपास रोड इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। डीपीएस चौक के पास बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई के तहत बुधवार को भी रांची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल, जेसीबी और अन्य वाहनों के साथ एचईसी बाईपास रोड पहुंची। प्रशासन के अनुसार, एचईसी और रेलवे की जमीन पर बने कथित अवैध मकानों और अन्य निर्माण को हटाया जा रहा है।

टीम ने जैसे ही कुछ मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, स्थानीय लोग, खासकर महिलाएं, विरोध में सामने आ गईं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि वे यहां वर्षों से रह रही हैं और कार्रवाई के कारण उनके परिवारों के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है।

उनका आरोप था कि मकान और दुकान हटाने से पहले सामान निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। कुछ महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि हरतालिका तीज व्रत के तुरंत बाद उनके घरों पर कार्रवाई की गई।

विरोध के दौरान लोगों ने बिरसा चौक से सैटेलाइट चौक के बीच मुख्य सड़क पर आवागमन रोक दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सुबह के समय ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए समाधान निकालने की मांग की। इसके पहले मंगलवार को भी इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने करीब दो-ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दी थी। इस वजह से कई लोगों की फ्लाइट तक छूट गई थी।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर निगरानी रख रही हैं, ताकि दोबारा सड़क जाम या तनाव की स्थिति पैदा न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें