मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के स्कूल में छात्राओं से उतरवाए गए कपड़े, शिक्षिका के पैसे गुम होने पर मचा बवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान के स्कूल में छात्राओं से उतरवाए गए कपड़े, शिक्षिका के पैसे गुम होने पर मचा बवाल

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्कूल के अंदर छात्राओं के कपड़े उतरवाने के आरोप लगे हैं। बताया गया कि स्कूल में एक शिक्षिका के रुपए गुम होने पर कथित रूप से छात्राओं के कपड़े उतराए गए। इस घटना से ग्रामीण और अभिभावक आक्रोशित हैं। हालांकि, मामला सामने आने के बाद भरतपुर मंडल के संयुक्त निदेशक ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया, जबकि एक शिक्षिका को कार्यमुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सवाई माधोपुर जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र में स्थित लिवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। स्कूल में एक शिक्षिका सरस्वती मीना के पर्स से कुछ रुपए खो गए थे। इसका शक स्कूल की छात्राओं पर किया गया था।

आरोप है कि जांच के नाम पर कक्षा 9वीं से 11वीं तक की छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली गई। यह घटनाक्रम 13 जुलाई का बताया गया है।

जब डरी-सहमी छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को इस आपबीती की जानकारी दी तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल के बाहर जमा हो गए और मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही सीबीईओ प्रतिभा मीना तुरंत मौके पर पहुंचीं और पीड़ित छात्राओं से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही, उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।

मामले में सीबीईओ की रिपोर्ट पर स्कूल शिक्षा, भरतपुर मंडल के संयुक्त निदेशक ने शिक्षिका सरस्वती मीना को निलंबित कर दिया। हालांकि, निलंबन काल के दौरान उनका मुख्यालय धौलपुर के राजाखेड़ा में स्थित सीबीईओ कार्यालय तय किया गया है।

साथ ही, स्कूल की व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को भी सेवा प्रदाता कंपनी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही, घटना को लेकर शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच शुरू की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें