मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में जेपीएससी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, पेपर लीक का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतरा में जेपीएससी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, पेपर लीक का आरोप

चतरा,

17 मार्च । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में रविवार

को चतरा के उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर पेपर लीक होने के

आरोप में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ

नारेबाजी की। हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप था कि कुछ छात्रों को

विश्वास में लेकर सील खोला गया है। यह भी आरोप है कि परीक्षा से पूर्व ही

प्रिंसिपल चेंबर में प्रश्न पत्र खोला गया है।

परीक्षा केंद्र पर

छात्रों के हंगामा की सूचना पर डीडीसी पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता, पुलिस

अधिकारी और दंडाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर

रहे छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराने के प्रयास में थी। हालांकि,

जिला प्रशासन ने प्रश्न पत्र लीक होने से इंकार किया है। साथ ही बताया कि

नियम संगत दंडाधिकारी और छात्रों के मौजूदगी में प्रकिया के तहत पेपर का

सील खोला गया है।

मौके कर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव,

डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार, एसडीपीओ संदीप सुमन भी हंगामा कर रहे

छात्र-छात्राओं को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया

कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही मिली तो होगी निश्चित कार्रवाई

होगी। प्रिंसिपल धनेश्वर राम ने कहा कि कंट्रोल रूम में परीक्षा अवधि में

नियमानुसार प्रश्न पत्र खोला गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग

कराई गई है। हंगामा कर रहे छात्रों के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें