मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सारण में पिकअप पलटी, महिला समेत छह की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के सारण में पिकअप पलटी, महिला समेत छह की मौत

पटना। बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास सोमवार सुबह पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 35 से 40 लोग सवार थे।पुलिस के मुताबिक पिकअप गाड़ी दिघवारा से मक्का लोड करके हाजीपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाजितपुर के निकट पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट करने के बाद गाड़ी पलट गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर ओर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतकों की पहचान बादल कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेन पासवान, ओहिला देवी पति भगवान मांझी, लक्ष्मी देवी उम्र 55 वर्ष पति योगेन्द्र भगत, गोलू कुमार उम्र 18 वर्ष पिता किशोरी राम, अरविंद कुमार उम्र 16 वर्ष पिता अरूण राम, फूलमती देवी पति चंदेश्वर पासवान के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें