मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट) बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला व तीन बच्चों के शव बरामद, चार दिन से थे लापता

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। गुरुवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास गंडक नदी से चारों शव बरामद किए गए। मृत महिला पिछले चार दिनों से बच्चों के साथ लापता थी।अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृत महिला की पहचान ऑटो चालक कृष्ण मोहन की पत्नी ममता के रूप में हुई है। ममता कुछ दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद पति ने अहियापुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित पति कृष्ण मोहन ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसी दौरान उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, ममता बिना किसी को बताए घर से निकली थी और जरूरी सामान भी साथ नहीं ले गई थी।परिजनों ने आशंका जताई है कि ममता और उसके बच्चों का अपहरण कर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश मिश्रा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें