मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए और विकास, दोनों एक-दूसरे के पर्याय : मंत्री नितिन नबीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है। आज की तारीख में एनडीए और विकास एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। हमारी सरकार विकास से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकती है। अब तक अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है और आगामी दिनों में भी इसी तरह से चौतरफा विकास की बयार बहाने के लिए कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

मंत्री नितिन नबीन ने जम्मू-कश्मीर को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में विकास पहुंचाने की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। पहले घाटी का विकास पटरी पर नहीं था। लेकिन, हमारी सरकार ने उसे पटरी पर लाने का काम किया है। कुछ लोगों ने सिर्फ जम्मू-कश्मीर को अपने राजनीतिक लाभ का जरिया बनाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करके घाटी को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया।

इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि हमारे बिहार से किसी ने प्रधानमंत्री के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की है। इसकी जितनी निंदा करें, उतनी कम है। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज की तारीख में बिहार का हर व्यक्ति शर्मिंदा है कि उसकी भूमि से प्रधानमंत्री के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की गई। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

मंत्री ने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जब-जब कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री को अपमानित किया, तो देश ने उन्हें गले लगाकर उन्हें सम्मान किया। इस बार बारी बिहार की है। बिहार के लोगों की तरफ से आप निश्चिंत रहिए। जिन लोगों ने ऐसी टिप्पणी की है, उन लोगों को बिहार की जनता करारा जवाब देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें