मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

हरसिद्धि में यूपी के व्यवसायी से 12 लाख की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र मे यूपी के एक व्यसायी से अपराधियों ने बारह लाख रुपये लूट लिया।इस दौरान अपराधियों ने व्यवसायी की जमकर पिटाई भी किया। घटना कृतपुर मठिया गांव की है। वही व्यवसायी ने घायल स्थिति में ही घटना की मौखिक सूचना हरसिद्धि थाना को देकर इलाज के लिए गोरखपुर चला गया। लिखित शिकायत नहीं मिलने के बावजूद भी डीएसपी रंजन कुमार की टीम ने लूट कांड का उद्भेदन करने में जुटी रही।नतीजतन टीम ने लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूट कांड में शामिल चार अपराधियो को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए साढ़े साठ हजार रुपये बरामद किया है। जानकारी देते डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के व्यवसायी आनंद प्रकाश ओझा ने रविवार को हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर बारह लाख रुपये लूट लिए जाने का प्राथमिकी दर्ज कराया। दर्ज कराये गये प्राथमिकी के अनुसार व्यवसायी आनंद प्रकाश को कटे फ़टे चौबीस लाख रुपये देने के बदले बारह लाख रुपये लेने के लिए बुलाया गया था। परन्तु जब उक्त व्यवसायी रुपये लेकर बुलाये गये जगह पर पहुंचा तो उसे पीटकर उससे बारह लाख रुपये लूट लिया गया। जिसको लेकर डीएसपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के रोमल खान के पुत्र शाहनवाज खान, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया गांव के तेजबहादुर सिंह के पुत्र अमरेन्द्र सिंह, बगहा गांव के राजाराम ठाकुर का पुत्र रंजन कुमार उर्फ छोटन ठाकुर और पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कमाल पिपरा के बिरेन्द्र प्रसाद के पुत्र सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट का साठे साठ हजार रुपये बरामद हुआ है। छापेमारी टीम में डीएसपी के अलावे हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार, एसआई रविरंजन कुमार, पीएसआई अविनाश कुमार,अमित कुमार, चौकीदार तफसीर आलम व रामबाबू यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।उल्लेखनीय है,कि इस गैग का संचालन बगहा के छोटन ठाकुर व सत्यम करता है,जो करीब दो वर्ष से लूट पाट का काम करता है,पुलिस इस मामले का अनुसंधान करते हुए इस गैग के सरगना की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें