मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

यूएनओ टेक्नोलॉजी बनाएगी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल केबिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 05 फरवरी । इंजीनियरिंग सॉल्यूशन कंपनी यूएनओ टेक्नोलॉजी

ने भारत में अपनी पहली परियोजना के रूप में नोएडा के जेवर इंटरनेशनल

एयरपोर्ट पर काम शुरू किया है। कंपनी जेवर एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक हाई विजन

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) केबिन का निर्माण करेगी। यह जानकारी यूएनओ

टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर उन्नी भास्कर ने दी।

उन्होंने

एक बयान में बताया कि कंपनी इस परियोजना में अत्याधुनिक तकनीक से एडवांस्ड

एटीसी की दिशा में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है। यह परियोजना

इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (आईसीएओ) के मानकों के दायरे में पूरी

होगी। इसका लक्ष्य कम विजिबिलिटी, अप्रचलित मशीनरी और हवाई यातायात

नियंत्रकों के बीच सामंजस्य बैठाकर परिचालन को सुगम बनाना है।

उन्नी

ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के इस केबिन में विजुअल कंट्रोल रूम (वीसीआर) में

ग्लेजिंग के लिए मुलिएन्स के बिना पहली अभिनव फ्रेमिंग प्रणाली स्थापित की

जाएगी। उन्होंने कहा है कि जेवर एयरपोर्ट की यह परियोजना हमारे लिए

महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्नी भास्कर के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

प्रोजेक्ट का स्वामित्व ज्यूरिख एयरपोर्ट्स ग्रुप के पास है। इसका निष्पादन

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रहा है। यह विमानन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक

सहयोग की मिसाल है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरे होने पर नोएडा का

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे बड़ा और भारत का सबसे बड़ा

एयरपोर्ट बन जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें