मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई टली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सीबीआई की याचिका पर सोमवार को सुनवाई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के मौजूद न होने के चलते सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।

पिछले आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगा दी थी और सीबीआई की याचिका पर सेंगर व यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद सोमवार को होने वाली सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उपस्थित नहीं हो पाए, जिससे सुनवाई टल गई। अब कोर्ट दो हफ्ते बाद मामले की सुनवाई करेगा।

इसके बाद ही कुलदीप सेंगर की जमानत पर फैसला होगा।

वहीं, पीड़िता के चचेरे भाई की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई थी लेकिन कोर्ट ने इसे सीधे सुनने से इनकार कर दिया और कहा कि ये मांग इलाहाबाद हाईकोर्ट में रखी जाए।

वहीं, इससे पहले रविवार को उन्नाव में कुलदीप सेंगर के समर्थकों ने न्याय पदयात्रा निकाली थी।

यह पदयात्रा सफीपुर में हुई और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों का कहना था कि कुलदीप सेंगर से जुड़े न्यायिक मामले में मीडिया ट्रायल हो रहा है और इससे न्याय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मीडिया पर नाराजगी जताई और कहा कि बिना जांच पूरी किए और अदालत के आदेश के बाहर खबरें फैलाने से मामले की निष्पक्षता प्रभावित होती है।

पदयात्रा के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची और धारा 144 के तहत बिना अनुमति के किसी प्रदर्शन या मार्च पर रोक लगाने की जानकारी दी। इसके बाद समर्थकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य अधिकारियों को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने मीडिया ट्रायल के खिलाफ अपनी बात रखी और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप रोकने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें