मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण बैंक से लूटे लाखों, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण बैंक से लूटे लाखों, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर,24 मार्च । जिले में अपराधियों का मनोबल किस कदर बड़ा है उसका जीता जागता उदाहरण फिर देखने को मिला । जहां शुक्रवार को बैंक खुलते ही पूसा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने ग्रामीण बैंक में बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस लूट में अपराधियों ने लाखों रुपये लूट लिए।

बैंक लूट की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस के आला दर्जे के अधिकारी निकल गए हैं।पूरे इलाके में घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। लेकिन कहा जा सकता है कि समस्तीपुर में अपराधियों ने एक के बाद एक बैंक लूट कांड को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।

हाल के दिनों में इसी माह जिले के मुसरीघरारी और उजियारपुर इलाके में बैंक लूट की वारदात हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि महज एक महीने में यह तीसरी बैंक लूट की वारदात समस्तीपुर में हुई है। समस्तीपुर के पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने कहा के पूसा इलाके में बैंक लूट की सूचना मिली है।पुलिस की टीम अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें