मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात अपराधियो ने जमीन कारोबारी की गोली मार कर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात अपराधियो ने जमीन कारोबारी की गोली मार कर की हत्या

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया थानाक्षेत्र के पचरूखा गांव के समीप एनएच-28 पर पल्सर सवार अज्ञात अपराधियो ने एक जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी।मृतक की पहचान मोतिहारी शहर के अगरवा निवासी कृष्णा सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है,कि घटना शुक्रवार करीब 7 बजे की है। उस वक्त मृतक कृष्णा सहनी हरसिद्धि से लौट रहा था।इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने एएसपी सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया है।इसके साथ ही सर्किल इंस्पेक्टर,बंजरिया थानाध्यक्ष व जिला आसूचना इकाई की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे है।एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया पैसे के लेन देन को लेकर घटना कारित होने की बात सामने आ रही है।फिलहाल अपराधियो को पकड़ने के लिए एसआईटी ने छापामारी शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें