मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और राष्ट्रीय एकता के सम्मान में जोधपुर सैन्य स्टेशन में एकता दौड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और राष्ट्रीय एकता के सम्मान में जोधपुर सैन्य स्टेशन में एकता दौड़

जाेधपुर। जोधपुर सैन्य स्टेशन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उत्कृष्ट सफलता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तथा युवाओं में ‘सेवा परम धर्म’ की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोधि इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों, अभिभावकों तथा कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एकता, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक रहा। यह दौड़ नई पीढ़ी को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित आदर्शों, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बनी।जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर (राजस्थान) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामूहिक शक्ति तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का समापन एक प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ, जिसमें धैर्य, एकजुटता और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया — ये वही आदर्श हैं जो भारतीय सेना की मूल भावना तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सार को परिभाषित करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें