मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

पटना। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बीती रात दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। रेलमंत्री बिहार दौरे पर प्रदेश को सौगात भी देंगे। वैष्णव देररात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम पटना में हुआ। वैष्णव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ आज पटना से जमालपुर एमआर स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए हैं। वो वहां 11 बजे रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करेंगे।रेल मंत्रालय ने इस कारखाना के कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी रेल इंजन कारखाना जमालपुर को मिल सकती है। वैगन पीओएच स्थल की नींव भी रेलमंत्री रखेंगे। इसके तैयार हो जाने से प्रत्येक महीने करीब 545 से 800 वैगन की मरम्मत हो सकेगी। इसके अतिरिक्त रेल मंत्री जमालपुर वर्कशॉप के विभिन्न शॉप का निरीक्षण, शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।रेलमंत्री वैष्णव दोपहर ढाई बजे ट्रेन से पटना के लिए रवाना होंगे। शाम पांच बजे पटना स्टेशन पहुंच जाएंगे। शाम साढ़े छह बजे पटना से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पटना में वे रेल अधिकारियों से योजनाओं को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैष्णव के इस दौरे को बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें