मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

जैसलमेर हादसे पर शेखावत ने जताया गहरा दु:ख, बोले- पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जैसलमेर हादसे पर शेखावत ने जताया गहरा दु:ख, बोले- पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली घटना

जोधपुर। जैसलमेर-जोधपुर के बीच बस में आग लगने की भीषण दुर्घटना पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। शेखावत ने कहा कि यह पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली घटना है।बुधवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत में शेखावत ने बताया कि हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से 16 लोगों को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया था।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी हादसे की जानकारी मिलते ही संवेदना व्यक्त की और प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।शेखावत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मंगलवार को ही जोधपुर और जैसलमेर पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर देने वाली इस घटना के कारणों की प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों की पहचान का कार्य जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें