भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री शाह की आज उत्तर प्रदेश में तीन जगह जनसभा
नई
दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता,
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर में चुनाव प्रचार
करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के
चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में
प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार
कर रात-दिन एक कर रहे हैं।
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार,
स्टार प्रचारक शाह कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से आज के चुनाव प्रचार का
श्रीगणेश करेंगे। वो दोपहर 12ः15 बजे उदित नारायण इंटर कालेज कुशीनगर में
भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र
पहुंचेंगे। वो यहां दोपहर पौने दो बजे लालमणि ऋषि इंटर कालेज हल्दी रामपुर
(बलिया) में जनसभा को संबोधित करने के बाद चंदौसी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव
प्रचार के लिए पहुंचेंगे। शाह इस निर्वाचन क्षेत्र में अपराह्न साढ़े तीन
बजे गोंसाईपुर (वाराणसी) में जनसभा को संबोधित करेंगे।





