मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

सर्वदलीय बैठकः निलंबित सांसदों की होगी सदनों में वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सर्वदलीय बैठकः निलंबित सांसदों की होगी सदनों में वापसी

नई

दिल्ली, 30 जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में

मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में पार्टियों के फ्लोर नेताओं ने

भागीदारी की। इसमें सरकार ने आगामी सत्र के एजेंडे से नेताओं को अवगत कराया

और सदन के सुचारू संचालन में उनका सहयोग मांगा।

केन्द्रीय संसदीय

कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया

कि पिछले शीतकालीन सत्र में निलंबित सभी सदस्यों का निलंबन वापस लिया

जाएगा। इस संबंध में सरकार की मंशा से लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के

सभापति को अवगत करा दिया गया है। वे आगे इस पर कोई फैसला लेंगे।

उन्होंने

कहा कि ज्यादातर सांसदों का निलंबन पिछले सत्र तक ही था और उन्होंने

राज्यसभा सभापति एवं लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि जिन सांसदों का

विषय विशेषाधिकार समिति को भेजा गया था, वे उनसे चर्चा कर निलंबन वापस ले

लें। दोनों ओर से इस पर सहमति भी प्राप्त हुई है।

जोशी ने कहा कि

लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष सभी दलों ने सदन की मर्यादा को लेकर कुछ निर्णय

लिये थे। उनका पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबन हुआ था। अब सभी से

उन्होंने अनुरोध किया गया है कि इसे दोबारा न दोहराया जाए और सभी सदस्य

संसदीय मर्यादाओं का पालन करें और सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग

करें।

इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय मंत्री ने

विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन को ब्रेन डेड बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का

स्वभाव ही है आपस में लड़ना। हमने पहले ही कहा था कि यह गठबंधन अस्वाभाविक

है। अस्वाभाविक चीजों की जल्द ही मृत्यु हो जाती है। ऐसे में इंडी एलायंस

अब ब्रेन डेड है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें