मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आकांक्षीय विकासखंण्ड गौरेला में संपूर्णता अभियान का किया शुभांरभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू

ने केन्द्र तथा राज्य शासन की प्राथमिकता वाली आकांक्षी विकासखण्ड के तहत

आज शुक्रवार को गौरेला विकाखण्ड के ग्राम पंचायत सारबहरा में संपूर्णता

अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने संपूर्णता अभियान के तहत नीति

आयोग द्वारा निर्देशित 6 इंडिकेटरों पर शत प्रतिशत उपलब्धि लाने कहा। साहू

ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटरों को

संतृप्त करने के लिए योगदान देकर स्वास्थ्य, समर्थ और समृद्ध ब्लाॅक-जिला

बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई।

केन्द्रीय

राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य आकांक्षी

ब्लाक के सभी हितग्राहियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित

करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प

पूरा करने के लिए 6 इंडिकेटर पर फोकस किया है। उन्होने संपूर्णता अभियान

के तहत नीति आयोग द्वारा निर्देशित 6 इंडिकेटरों पर शत प्रतिशत उपलब्धि

लाने कहा। इनमें प्रथम तिमाही के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल, लक्षित आबादी

में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत गर्भवती

महिलाओं की नियमित रूप जांच और उनको पूरक पोषण वितरण, मृदा परीक्षण और

स्व-सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड प्रदान करना शामिल है। इस अवसर पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीवन में आये सुखद बदलाव पर आधारित

संदेश का प्रसारण भी किया गया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री

साहू ने कहा कि जनकल्याण और राष्ट्र विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी

प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने केबिनेट की पहली बैठक में ही तीन करोड़ लोगों को

आवास देने का निर्णय लिया। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन

योजना की राशि, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदाय सहित जनकल्याणकारी

की दिशा में लगातार काम कर रहे है। साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों

को संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटरों को पूरा करने के लिए योगदान देकर

स्वास्थ्य, समर्थ और समृद्ध ब्लाॅक-जिला बनाने की दिशा में कार्य करने के

लिए प्रतीज्ञा दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा

लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया और संपूर्णता अभियान के प्रदर्शन बोर्ड

पर हस्ताक्षर भी किए।

संपूर्णता अभियान के शुभांरभ अवसर पर

जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक

भावना गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए कौशल प्रसाद तेंदुलकर, प्रबल

प्रताप सिंह जुदेव, कन्हैया राठौर, राकेश चतुर्वेदी, मुकेश दुबे, बृजलाल

राठौर, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, गोपाल अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य

नागरिक एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें