मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री बघेल ने चलाया स्वच्छता और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय मंत्री बघेल ने चलाया स्वच्छता और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने गुरुवार को नई दिल्ली के एनिमल क्वारंटाइन एंड सर्टिफिकेशन सर्विसेज़ (एक्यूसीएस) में स्वच्छता अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण कर की। साथ ही उन्होंने पुराने रिकॉर्ड और फाइलों की समीक्षा कर अनुपयोगी सामग्री का निपटान कराया।पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) की ओर से आयोजित विशेष अभियान 5.0 के तहत बघेल ने एक्यूसीएस परिसर का निरीक्षण किया और वहां की स्वच्छता व सुव्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्यूसीएस भारत का अहम केंद्र है, जो देश में आने वाले पशुओं की वैज्ञानिक जांच और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है।केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार, विशेष अभियान 5.0 के तहत विभाग ने लंबित मामलों के निपटान, फाइल समीक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री की बिक्री से कुल पांच लाख 54 हजार रुपये की आय हुई है।मंत्रालय के अनुसार, सांसदों से मिले 15 संदर्भों में से 11 का निपटान किया गया। संसदीय आश्वासनों में 5 में से 3 पूरे हुए। राज्य सरकार से मिले सभी 8 संदर्भों पर कार्रवाई की गई और 214 सार्वजनिक शिकायतों का पूरी तरह समाधान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मिले तीनों निर्देशों या मामलों पर विभाग ने पूरी कार्रवाई कर ली है।। लोक शिकायत अपीलों में से 35 में से 27 का निपटारा हुआ। नियमों और प्रक्रियाओं में एक सुधार किया गया। विभाग ने 24,645 भौतिक फाइलों और 680 ई-फाइलों में से 562 की समीक्षा पूरी की। साथ ही 221 स्थलों की सफाई का काम भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें