मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र के जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश(जेपी) नड्डा मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंच

गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा बाल्मिक समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद जेपी नड्डा का काफिला भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गया।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में कई निर्णयों और पहल का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री नड्डा पीपीपी मॉडल पर प्रदेश के चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए एमओयू साइन करेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के श्योपुर और सिंगरौली के मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत नवाचारों का शुभारंभ करेंगे। लोहिया पुल सिविल लाइन पचपेढ़ी में स्व. सुभाष चंद्र बैनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। शाम को उमाघाट गौरीघाट में मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगे। जेपी नड्डा मंगलवार, 26 अगस्त की दोपहर 3.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें