मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया पहुंची केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’, मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अररिया पहुंची केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’, मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना

अररिया।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ सीमांचल के अररिया पहुंची. वही, वे सोमवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना की उनके साथ स्वामी दीपांकर भी थे। वही, नगर में विशाल जुलूस भी निकाली गई जिसमे गिरिराज सिंह , स्वामी दीपांकर, अररिया सांसद, फारबिसगंज विधायक एवं सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.इस दौरान वे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये यात्रा किसी के खिलाफ नहीं निकाली जा रही है, बल्कि इसके जरिए हिंदुओं को जगाने की कोशिश की जा रही है. गिरिराज सिंह के मुताबिक, इस यात्रा के जरिए वो किसी का विरोध नहीं करना चाहते, बल्कि हिंदुओं को जगाना चाहते हैं अपने भाषण में उन्होंने हिंदुओं के एकजुट रहने की भी बात कही, वही, गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में पप्पू यादव पर जमकर हमला बोला है. दरअसल पप्पू यादव कुछ दिनों से गिरिराज सिंह की यात्रा पर लगातार सवाल उठा रहे थे. ऐसे में अररिया में गिरिराज सिंह ने सांसद पप्पू यादव का बिना नाम लिए हुए तंज कसते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि मेरे लाश से गुजरना होगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं लाश पर नहीं बल्कि जिंदा लोगों की छाती होकर हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर निकला हूं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें