मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, पंजाब में विजय पताका फहराएगी भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली/जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह

शेखावत ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की नस्लीय

टिप्पणी के बहाने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि

सैम पित्रोदा ने कांग्रेस का असल चरित्र उजागर किया है। कांग्रेस लोगों को

जाति, संप्रदाय, क्षेत्र और भाषाई आधार पर विभाजित करना चाहती है। पित्रोदा

ने अब इसमें नस्लीय पहलू भी जोड़ दिया है।

गुरुवार को भाजपा

उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के प्रचार के सिलसिले में लुधियाना पहुंचे

शेखावत ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इंडियन ओवरसीज

कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा का इस्तीफा महज दिखावा है। असलियत

तो यह है कि वो अब भी कांग्रेस के सलाहकार और राहुल गांधी के वैचारिक गुरू

बने हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पित्रोदा की टिप्पणियों को

राहुल गांधी द्वारा हर रोज दिए जा रहे बयानों की पृष्ठभूमि में भी देखा

जाना चाहिए। राहुल गांधी अपने चुनावी भाषणों में दिन-रात भारतीयों को

दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के रूप में विभाजित कर रहे

हैं। पित्रोदा ने राहुल गांधी के विभाजनकारी सिद्धांत में नस्लीय पहलू भी

जोड़ दिया है।

बकौल शेखावत पित्रोदा की नस्लीय टिप्पणी से यह भी

साबित होता है कि वे ही वास्तव में राहुल गांधी के वैचारिक गुरू हैं। राहुल

गांधी अपने सार्वजनिक भाषणों में जो कुछ भी कह रहे हैं, वह दरअसल पित्रोदा

द्वारा ही निर्देशित है।

लुधियाना में भाजपा की जीत को लेकर पूछे

गए एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि ना केवल लुधियाना, बल्कि पूरे

पंजाब के नतीजे पार्टी के लिए सुखद रहेंगे। पार्टी पूरे प्रदेश में विजय

पताका फहराएगी। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा पंजाब की सभी 13

लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें