भाजपा के बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल हाेने रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, हुआ भव्य स्वागत
रायपुर, । केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शनिवार सुबह
राजधानी रायपुर पहुंचे। मांडविया भाजपा के बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल
होंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन और
विधायक गण समेत अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान
पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा
कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला है।
तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आया है। गरीबों को सहायता देने, एमएसएमई को
बढ़ावा देने वाला और देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला यह बजट है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम
एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे
परिसर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे बजट संवाद
कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि बजट संवाद कार्यक्रम
रायपुर में केंद्रीय मंत्री मांडविया शामिल हाेंगे, उनके अलावा तीन
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सावित्री ठाकुर और जाधव प्रताप राव
अलग-अलग जिलों में केंद्रीय बजट पर संवाद कर इसकी खूबियां बताएंगे।





