मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूडीह गांव में तीन बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बागों थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार , मनीष कश्यप (14 साल) और लोकेश कुमार कर्ष (13 साल) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। एक अन्य साथी अचेत हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।घटना के अनुसार, बीते देर शाम तीनों दोस्त गांव से लगे एक तालाब के पास घूमने गए थे। तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। एक लड़के को कुछ देर बाद होश आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर नजर रख रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें