मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आमजन के स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आमजन के स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया

बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को आचार्यों के चौक पहुंचकर भुजिया की दुकान का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सरलीकरण से जुड़े निर्णय के बाद आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी ली और आमजन के स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 'वोकल फॉर लोकल' की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाएं। इससे छोटे उद्यमियों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस दौरान उन्होंने मौके पर बनाए जा रहे भुजिया का स्वाद चखा और कहा कि बीकानेरी भुजिया ने बीकानेर को दुनियाभर में विशेष पहचान दिलाई है।केंद्रीय मंत्री आचार्य चाैक में ही भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. चांद रतन आचार्य 'शेरे चांद' की धर्मपत्नी कमला देवी के निधन पर उनके पुत्र तथा कर्मचारी नेता रहे बृजराज आचार्य, शिव कुमार आचार्य, महेश कुमार आचार्य तथा भास्कर आचार्य सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य आदि साथ रहे।केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने साले ही होली पहुंचकर सुशीला देवी जोशी के निधन पर भी सांत्वना जताई। वह पूर्व पार्षद गोकुल जोशी की भाभी थी। इस दौरान मनमोहन जोशी, चंद्रमोहन जोशी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। मेघवाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।इससे पहले मेघवाल अपने चार दिवसीय प्रवास पर रविवार सुबह बीकानेर आए। यहां पहुंचने पर श्याम पंचारिया और दीपक पारीक सहित अनेक लोगों ने श्री मेघवाल से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीकानेर प्रवास के दौरान मेघवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें