केंद्रीय अंतरिम बजट दिशाहीन और जन विरोधी : समीर महासेठ
पटना। पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने केंद्रीय अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक दशक से जनविरोधी एवं दिशाहीन बजट पेश कर कृतिमान स्थापित किया है।जब आपको पता है कि आपकी सरकार आ रही है तो, जो बाद में देना था वो अभी क्यों नहीं। बजट में गरीब, किसान, व्यापारी, महिला, मजदूर और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है। यह बजट सिर्फ पूंजीपतियों और अमीरों को फायदा पहुंचाने वाला है। केंद्रीय अंतरिम बजट पूरी तरह दिशाहीन और जन विरोधी है। श्री महासेठ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 10 साल में भी देश की जनता से किए गए वायदे पूरा नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरी मुहैया करने के वादे पर अभी तक कोई अमल नहीं किया । किसानों की स्थिति और कमजोर हो गई।लेकिन जनता से किये गए वायदे कितने पूरे हुए, बजट में किसी तरह की कोई चर्चा नहीं किया गया।





