मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज रायपुर में देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज रायपुर में देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में होने वाले पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी), महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देररात रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे। देशभर से करीब 600 अधिकारी और वीआईपी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रोटोकॉल में बदलाव के कारण शाह शुक्रवार सुबह आने के बजाय गुरुवार रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी आज रात रायपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री को नए स्पीकर हाउस एम-1 में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहराया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी आज रायपुर पहुंचेंगे।उल्लेखनीय है कि' विकसित भारत : सुरक्षा आयाम' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें