मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण

संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ने रविवार को इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम में पौध-रोपण किया। इसके पहले

उन्होंने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख

समृद्धि के लिये प्रार्थना की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश

विजयवर्गीय एवं उत्तरप्रदेश के विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी

पौध-रोपण किया।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय

गृह मंत्री शाह ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती कुसुमबेन शाह की स्मृति में

पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी माताजी स्व. लीला पूनमचंद

यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने

अपनी माताजी स्व. अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा

लगाया। पौध-रोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण

संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य

लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें।

इस अवसर पर केन्द्रीय महिला

एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, स्थानीय सांसद शंकर लालवानी,

राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेन्द्र

हार्डिया, गोलू शुक्ला ‍सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त दीपक सिंह,

आईजी अनुराग, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें