मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आएं, लेकिन धार्मिक उन्माद न फैलाएं : राजद विधायक भाई वीरेंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आएं, लेकिन धार्मिक उन्माद न फैलाएं : राजद विधायक भाई वीरेंद्र

पटना,। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे। उनके दौरे को जहां सत्ता पक्ष अच्छी पहल बता रहा है। वहीं, विपक्ष के विधायक सवाल उठा रहे हैं।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है, जिन्होंने रोड और इमारतें बनाईं, उन्हें आज तक पैसा नहीं मिला। सिर्फ झांसा देकर और जुमलेबाजी से सरकार चल रही है। गृहमंत्री अमित शाह घुसपैठियों को रोकने बिहार नहीं आ रहे हैं। मैं सचेत करता हूं कि यहां आग लगाएं नहीं, बल्कि बुझाएं। देश और बिहार में घुसपैठिए नहीं हैं।"

राजद विधायक रणविजय साहू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अमित शाह बार-बार बिहार आएं, लेकिन यहां कुछ होने वाला नहीं है।

भाजपा सरकार ने बिहार के युवाओं को लगातार ठगने का काम किया है। अच्छे दिन, महंगाई कम करने और विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा आज तक नहीं पूरा किया है। बिहार में हालात खराब हैं। यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सम्राट चौधरी को बताना चाहिए कि बिहार में इतनी हत्या क्यों हो रही है। भाजपा केवल नाम बदलने में आगे है। पटना का भी नाम बदल सकती है।"

कांग्रेस विधायक कामरुल हुड्डा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गृहमंत्री अमित शाह का सीमांचल और किशनगंज में स्वागत है। ये पिछड़ा इलाका है।

यहां आकर परियोजनाओं की सौगात दें, न कि धार्मिक उन्माद फैलाकर चले जाएं। 2025 के एसआईआर में स्पष्ट हो गया है कि किशनगंज और सीमांचल में कोई घुसपैठिया नहीं है।"

लोजपा (रामविलास) विधायक राजू तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गृह मंत्री अमित शाह हमेशा बिहार आते रहते हैं। इस बार अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आ रहे हैं। बिहार आना अच्छी बात है।"

भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "समय-समय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आते रहते हैं।

अमित शाह अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमांचल की समीक्षा करेंगे।"

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि सीमांचल का क्षेत्र किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार दूसरे देश की सीमा से सटा है। यहां से घुसपैठिए बिहार और देश में न आ पाएं और बॉर्डर दुरुस्त हो, इसलिए गृहमंत्री स्वयं आ रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे से बिहार और सीमा की सुरक्षा निश्चित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें