मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,

22 फरवरी । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंच रहे

हैं। वे जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ

ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं। इससे पहले शाह

कोंडागाव में लोकसभा और क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे।

केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह सबसे पहले दोपहर एक बजे प्रदेश के बस्तर लोकसभा

क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में क्लस्टर की बैठक लेंगे।अमित

शाह हेलीकाप्टर से सीधे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां बैठक लेकर जांजगीर के

लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों से लगभग दो सौ

पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा लेने के बाद क्लस्टर प्रभारियों की

बैठक करेंगे। शाह लोकसभा प्रभारी, क्लस्टर प्रमुखों से वन टू वन करेंगे।

पार्टी

सूत्रों के अनुसार शाह गुरुवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोंडागांव

में पार्टी की कलस्टर स्तरीय बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

करेंगे। इस कलस्टर में बस्तर के साथ महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल

हैं। इनमें वर्तमान में बस्तर कांग्रेस और महासमुंद व कांकेर में भाजपा के

सांसद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें