मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मक्का और गन्ने से इथेनॉल उत्पादन में तेजी लाने की जरूरत : शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 16 फरवरी । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने

कहा है कि देश में मक्का और गन्ने से इथेनॉल उत्पादन में तेजी लाने की

जरूरत है। इस दिशा में कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज को अहम भूमिका निभानी

चाहिए।

शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ

कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज के नवनिर्वाचित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मुलाकात

के दौरान कहा कि भारत के चीनी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की जरूरत

है। मक्का और गन्ने से इथेनॉल उत्पादन के लिए मल्टीफीड डिस्टलरी लगाने की

दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने फेडरेशन को एक कॉरपोरेट

संस्था की तरह चलाने का निर्देश दिया।

मुलाकात के बाद शाह

ने एक्स पर लिखा कि आज नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ के

नवनिर्वाचित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा

कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय, सहकारिता

क्षेत्र की समृद्धि को सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन के नए अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटिल के नेतृत्व में शाह से मिलने आया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें