मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और मुख्यमंत्री धामी ने दून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून/डोईवाला। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को दून एयरपोर्ट के फेज 2 टर्मिनल का शुभारंभ किया। फेज टू के शुरू होने पर अब एयरपोर्ट की यात्री क्षमता पहले के मुकाबले करीब 10 गुना बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम स्थल और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ''यह कहना गलत नहीं होगा कि यह देवभूमि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। देहरादून एयरपोर्ट का एक लंबा इतिहास है। 2004 में देहरादून केवल तीन शहरों से जुड़ा था और अब यह पूरे भारत के 13 शहरों से जुड़ गया है। उन्हाेंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास को गति दे रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम घरेलू विमानन बाजार में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक तरफ हम विमानन सेवाओं का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हम आम आदमी को भी इन सेवाओं का लाभ देने का प्रयास कर रहे हैं''।

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड देश के सभी हिमालयी राज्यों में विकास में सबसे आगे है। उत्तराखंड वायु सेवा, रेल सेवा और दूसरे विकास कार्यों में अन्य प्रदेशों से आगे है। इसलिए तीर्थ पर्यटन और सामरिक दृष्टि से एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें