मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय बजट 23 जुलाई को संसद में 11 बजे पेश किया जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट

23 जुलाई को संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला

सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी। ये सीतारमण का

लगातार सातवां बजट होगा।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय बजट

2024-25 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मंत्रालय ने

बताया कि बजट की पल-पल अपडेट वित्‍त मंत्रालय के एक्‍स (X) हैंडल, फेसबुक

और https://finmin.gov.in/ पर होगी। बजट भाषण पूरा होने पर केंदीय बजट

2024-25 का बजट दस्तावेज एंड्रॉइड और ऐप्पल ओएस दोनों प्लेटफार्मों पर

उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह "यूनियन बजट मोबाइल ऐप" पर अंग्रेजी और हिंदी

में भी उपलब्ध होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में

तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद 23 जुलाई को वित्‍त वर्ष 2024-25

का बजट पेश होने जा रहा है। 2014 से लेकर एक फरवरी तक मोदी सरकार के 12

बजट सामने आ चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें