मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

आम बजट 2026-27: एक फरवरी को देश के सबसे नए एक्सचेंज एमएसई में भी होगा कारोबार, कर पाएंगे शेयरों की खरीद-बिक्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आम बजट 2026-27: एक फरवरी को देश के सबसे नए एक्सचेंज एमएसई में भी होगा कारोबार, कर पाएंगे शेयरों की खरीद-बिक्री

मुंबई। देश के सबसे नए स्टॉक एक्सचेंज मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (एमएसई) में भी आम बजट के दिन एक फरवरी को कारोबार होगा। यह जानकारी एक्सचेंज की ओर से दी गई।

एक फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आम बजट 2026-27 संसद में पेश किया जाएगा।

एमएसई की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया, "आम बजट पेश होने के कारण एक फरवरी को मानक समय के अनुसार लाइव ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा।"

एक अन्य सर्कुलर में एमएसई ने कहा कि एक फरवरी को इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेडिंग होगी।

एमएसई से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भी बजट के दिन स्पेशल ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा कर चुके हैं।

बीएसई और एनएसई की तरह एमएसई में सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 9:08 तक का प्री ओपनिंग सत्र होगा, जबकि सामान्य ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक होगी।

इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया, "केंद्रीय बजट के चलते, सदस्यों से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि एक्सचेंज 1 फरवरी, 2026 को मानक बाजार समय (सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) के अनुसार लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेगा।"

इक्विटी सेगमेंट के अलावा, बजट दिवस पर एफएंडओ और कमोडिटी डेरिवेटिव्स भी खुले रहेंगे।

बीएसई ने एक अलग सर्कुलर में कहा कि ट्रेडिंग सदस्यों को सूचित किया जाता है कि टी+0 सेटलमेंट सत्र और सेटलमेंट डिफॉल्ट के लिए नीलामी सत्र रविवार, 1 फरवरी, 2026 को आयोजित नहीं किए जाएंगे।

केंद्रीय बजट वित्त मंत्री द्वारा एक फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। यह 2000 के बाद पहली बार है कि केंद्रीय बजट संसद में रविवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले 2025 में, सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया था और दिवंगत अरुण जेटली के नेतृत्व में 2015 का बजट भी 28 फरवरी, 2015 को शनिवार को पेश किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें