मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:24 · नई दिल्ली संस्करण

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18 फीसदी बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 की

चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी

तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36 फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये

पर पहुंच गया।

बैंक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि

31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.36

फीसदी बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान बैंक का एकल शुद्ध लाभ

बढ़कर 3,311 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि

में 2,782 करोड़ रुपये रहा था। फंसे हुए कर्ज के लिए कम प्रावधान के चलते

उसका मुनाफा बढ़ा है।

जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अग्रिमों

में 11.7 फीसदी की वृद्धि से बैंक का मुख्य शुद्ध ब्याज आय 14.38 फीसदी

बढ़कर 9,437 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.10 फीसदी हो

गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 2.97 फीसदी था।

इसके अलावा बैंक का संचयी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13,797

करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,512 करोड़ रुपये था।

बैंक

के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. मणिमेखलाई ने कहा कि बैंक

को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ऋण वृद्धि 11-13 फीसदी और जमा वृद्धि

9-11 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा बैंक का फंसे कर्ज के लिए कुल

प्रावधान सालाना आधार पर 4,041 करोड़ रुपये से घटकर 3,222 करोड़ रुपये हो

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें