मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले: राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने बुधवार शाम कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो वे कहते थे कि गरीबी हटाएंगे लेकिन गरीबी नहीं हटी जबकि मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। यह नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है। भाषण देकर गरीबी नहीं समाप्त की जा सकती।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा था तो कारसेवकों के एक जत्थे का नेतृत्व उन्होंने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किया था। उन्हें इस आंदोलन के लिए जेल भी जाना पड़ा था। आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो गया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब वे डिफेंस मिनिस्टर थे तो भारत से करीब एक हजार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात होता था। अब वह बीस हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब कतार में हमारे पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई गई तो पीएम मोदी ने मध्यस्थता करके उन सभी को सह कुशल भारत में वापसी कराई। यह नया भारत है। हम दूसरे को झुकना भी जानते हैं।

राजनाथ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हम लोगों ने दिया। कांग्रेस के समय में उनकी उपेक्षा हुई। उनके समय में एक परिवार को ही यह सब मिलता था। हमारे प्रधानमंत्री ने पीवी नरसिम्हाराव को भी भारत रत्न दिया, जो कांग्रेस के नेता थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें