मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

अंडर-19 एशिय कप: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, यूएई के खिलाफ भारत ने बनाए 433 रन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंडर-19 एशिय कप: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, यूएई के खिलाफ भारत ने बनाए 433 रन

दुबई। भारत के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में क्रिकेट के वंडर बॉय हैं। 15 साल का यह बल्लेबाज मैच-दर-मैच इस बात को साबित करता जा रहा है कि क्रिकेट के अगले 20 से 25 साल उसी के हैं। सूर्यवंशी की एक पारी दर्शक भूलते नहीं कि वे दूसरी खेल देते हैं। दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन शतक लगाते हुए वैभव ने टीम का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 633 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ वैभव सूर्यवंशी आए। म्हात्रे 11 गेंद पर मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी यूएई के गेंदबाजों पर कहर बरपाने के इरादे से उतरे थे। सूर्यवंशी

सूर्यवंशी ने तीसरे विकेट के रूप में आउट होने से पहले 95 गेंद पर 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 171 रन की यादगार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने फील्ड के हर क्षेत्र में गेंद पहुंचाया। अपनी पारी के दौरान वैभव ने आरोन जॉर्ज (69 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। विहान मल्होत्रा ने भी 55 गेंद पर 69 रन बनाए।

वेदांत त्रिवेदी ने 38, अभिज्ञान कुंडू ने 32, और कनिष्क चौहान ने 28 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए।

यूएई के लिए युग शर्मा ने 2, उदिश सूरी ने 2, जबकि शालोम डी सूजा और यायिन किरण राय ने 1-1 विकेट लिए।

यूएई के लिए 434 के पहाड़ से लक्ष्य को हासिल करना बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय टीम का आत्मविश्वास बिल्कुल नीचे होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें