मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बेकाबू ट्रक ने आरपीएस की गाड़ी को टक्कर मारी, दबने से ड्राइवर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेकाबू ट्रक ने आरपीएस की गाड़ी को टक्कर मारी, दबने से ड्राइवर की मौत

काेटा। बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेकाबू ट्रक ने आरपीएस की सरकारी कार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई।आरपीएस की कार भी सड़क के नीचे उतर कर गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोटा हॉस्पिटल लाया गया। जहां ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि आरपीएस व उनके गनमैन को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया।तालेड़ा थाना सीआई अजित बागडोलिया ने बताया कि बूंदी के साइबर सेल के इंचार्ज आरपीएस अनिल जोशी सरकारी गाड़ी से बूंदी से बल्लोप की तरफ आ रहे थे। गाड़ी में ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र भी था।बल्लोप में शेखावटी ढाबे के आसपास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार के टक्कर मार दी। हादसे में कार सड़क के नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गई। जबकि ट्रक भी पलट गया। ड्राइवर ट्रक के नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से कोटा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर राकेश (30) निवासी बालापुरा थाना कापरेन जिला बूंदी की मौत हो गई। जबकि आरपीएस अनिल जोशी ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। उनके हल्की फुल्की चोट लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें