मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को रौंदा -हिट एन रन में तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सीतामढ़ी: जिले में मंगलवार की देर रात हिट रन मामले में तीन लोगो की मौत हो गई है, वहीं आधा दर्ज लोग जख्मी हो गए है ।घटना

सीतामढ़ी-बरियारपुर सड़क मार्ग पर स्थित मोहनपुर में मंगलवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे की है।अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को बुरी तरह से रौंद दिया। इससे तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। जबकि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।बताया जाता है कि टेंपो सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से बथनाहा थाना के रमनगरा गांव जा रही थी। सीतामढ़ी ट्रेन से उतरे यात्री टेंपों पर सवार थे। इसमें नौ लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. वही घटना की सूचना पर पहुंची 112 एवं मेहसौल ओपी पुलिस द्वारा जख्मी को अपने वाहन से सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान नेपाल निवासी मो. समसूल, रीगा थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी नशो खान, रमनगरा निवासी रोजा अंसारी की पुत्री खजीदा खातून के रूप में की गई है। वही अन्य जख्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया है।इधर, सदर अस्पताल में सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा, एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए है. एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गई। तीन लोगों की मौत हुई है। छह लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी का इलाज कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें