मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः जबलपुर के सिहोरा में बेकाबू बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः जबलपुर के सिहोरा में बेकाबू बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में जा घुसी। इसस पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। 6 को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी से जबलपुर जा रही बस क्रमांक एमपी-49 पी-0251 मंगलवार रात करीब 10 बजे सिहोरा में गौरी तिराहे के पास नियंत्रण हो गई और सीधे पंडाल में जाकर घुस गई। घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए डीन को निर्देश दिए गए हैं।हादसे में घायल हुए लोगों 10 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, वंदना बर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दहिया, कोदू लाल बर्मन, सोहनलाल शामिल है। बाकी घायलों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं।घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर-एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह को मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहकर घायलों के इलाज की निगरानी करने का भी निर्देश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें