मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

पाली में सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाली में सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत

पाली। जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल के पास रात करीब दाे बजे हुआ।पुलिस के अनुसार एक निजी बस प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।हॉस्पिटल में पहले से ही डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट कर दिया गया था। घायलों के पहुंचते ही तुरंत इलाज शुरू किया गया। हादसे में रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी एक साल की बच्ची दिव्या की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। माता-पिता अपनी मासूम की लाश से लिपटकर बिलखते रहे।वहीं, खेतपालिया (मध्य प्रदेश) निवासी सात वर्षीय सोना के सीने में कांच घुस जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पाली के एडीएम सहित एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत व कई अधिकारी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। घायल यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ड्राइवर को बस धीरे चलाने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें