मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजी की मौत

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर में गुरुवार सुबह कॉलेज का परीक्षा देने जा रही बाइक सवार छात्रा और उसके मामा की एक्सीडेंट में मौत हो गई। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक समेत सड़क के किनारे मुंह के बल गिरे मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भांजी ने इलाज के लिए जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।खेतड़ी थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि मेहाड़ा थाना क्षेत्र देवनगर बाडलवास (खेतड़ी) निवासी मुनेश (18) पुत्री मूलचंद अपने मामा संजू (35) पुत्र बंसीलाल निवासी रूपसराय, नांगल चौधरी के साथ खेतड़ी आ रही थी। इस दौरान सवारियों से भरी स्लीपर बस जोधपुर से सिंघाना जा रही थी। कोलिहान नगर बस स्टैंड के पास बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मामा संजू बाइक समेत उछलकर सड़क के किनारे भरे पानी में मुंह के बल गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को एंबुलेंस से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुनेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नीमकाथाना रेफर कर दिया। रास्ते में ही मुनेश ने भी दम तोड़ दिया।थानाधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद वह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। फिलहाल दोनों मृतकों के शव राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।परिजनों ने बताया कि मुनेश खेतड़ी के निजी कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। उसका परीख्ज्ञज्ञ केन्द्र सरकारी कॉलेज में आया था। सुबह 7 से 10 बजे तक पेपर होना था। इसी वजह से वह सुबह 6 बजे घर से निकली थी। लेकिन कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में हादसा हो गया। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग खेतड़ी के राजकीय अस्पताल पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें