मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

जन्माष्टमी की मिठाई लेकर निकले चाचा-भतीजे की दर्दनाक हादसे में मौत

जालोर। जन्माष्टमी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब प्रसाद के लिए मिठाई और फल लेकर गांव लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन63 बार पढ़ा गया
जन्माष्टमी की मिठाई लेकर निकले चाचा-भतीजे की दर्दनाक हादसे में मौत

जालोर। जन्माष्टमी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब प्रसाद के लिए मिठाई और फल लेकर गांव लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में मांडवला टोल नाके के पास शुक्रवार रात बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दशरथ और उसके डेढ़ साल के भतीजे हिमांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। निबलाना निवासी दशरथ (25) पुत्र अर्जुन कुमार मेघवाल जन्माष्टमी के अवसर पर मिठाई और फल लेने बाइक से निकला था। सामान लेकर वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान मांडवला टोल नाके के पास अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली उसकी बाइक को दिखाई नहीं दी और बाइक उससे जा टकराई।

हादसे की सबसे मार्मिक बात यह सामने आई कि डेढ़ साल का हिमांशु अपने चाचा दशरथ के बेहद करीब था।

परिजनों के अनुसार वह ज्यादातर चाचा के पास ही रहता था। जन्माष्टमी की शाम दशरथ जब घर से बाहर जाने लगा तो हिमांशु भी उसके साथ जाने की जिद करने लगा और रोने लगा। आखिरकार दशरथ उसे अपने साथ बाइक पर ले गया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर दोनों के लिए आखिरी साबित होगा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मांडवला की मोर्चरी में रखवाया और बाइक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।

शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

दशरथ गांव में खेती करता था और उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वहीं हिमांशु के पिता किसान हैं। मासूम के परिवार में उसके अलावा दो भाई-बहन हैं। जन्माष्टमी पर जिस घर में प्रसाद और त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां चाचा-भतीजे की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें