मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कंटेनर-बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कंटेनर-बोलेरो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

बांसवाड़ा, 25 मार्च (हि.स.)। बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। सीमेंट से भरे कंटेनर और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।यह हादसा रात में कालाखूंटा गांव के पास हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बोलेरो में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते दोनों युवकों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मांडली छोटी निवासी बसु पुत्र नरसिंह और कान्हा पुत्र विक्रम के रूप में हुई है।थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें