मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सूटकेस में बम की सूचना से सनसनी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सूटकेस में बम की सूचना से सनसनी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज एक नीले रंग के लावारिस सूटकेस में बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ता के पहुंचते ही तमाशबीनों का मजमा लग गया। जांच में सूटकेस में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, सुबह 8 बजे एक कॉल प्राप्त हुई। बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर 8 अजमेरी गेट के पास एक लावारिस नीले रंग का सूटकेस पड़ा है। उसमें बम हो सकता है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। उसकी जांच की गई। उसमें कपड़े थे। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और एयरपोर्ट आदि स्थानों पर बम होने की सूचना झूठी निकल चुकी हैं। 21 अप्रैल को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी। यह धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें