मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में सलमान खान के शो को लेकर अनिश्चितता खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता में सलमान खान के शो को लेकर अनिश्चितता खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा कार्यक्रम

कोलकाता, 24 मार्च । बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मिली जान से मारने की मिली धमकी के बावजूद कोलकाता में होने वाला उनका शो रद्द नहीं किया जाएगा। आयोजकों की ओर से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के शो को लेकर जारी तमाम अनिश्चिततायें समाप्त हो चुकी हैं । पता चला है कि मई या जून महीने में सलमान खान का कार्यक्रम कोलकाता में प्रस्तावित किया जा रहा था जिसे लेकर भाई जान के इवेंट मैनेजर्स ने डेट देने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में वह मुंबई से बाहर नहीं जाएंगे लेकिन अब सूत्रों ने बताया है कि सलमान खान ने कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम के लिए सहमति दे दी है। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका कार्यक्रम होगा। सलमान खान के साथ जैकलिन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिंहा, प्रभु देवा, आयुष शर्मा और गुरु रंधावा जैसे जाने माने सितारे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया है कि मुंबई से सलमान खान और उनकी टीम को दमदम एयरपोर्ट से ही पुलिस के सुरक्षा घेरे में ले लिया जायेगा और पुलिस की कड़ी निगरानी में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इसके बाद ही दावा किया जा रहा था कि मई-जून के बीच कोलकाता में प्रस्तावित सलमान खान के कार्यक्रम को रद्द किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की तिथि तय नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें